लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत ‘अत्यंत गंभीर’, बेटी ने अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ इस समय सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘अत्यंत गंभीर’’ है। विनोद दुआ की बेटी एवं अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने लोगों से उनके (विनोद दुआ) निधन के बारे में अफवाह न फैलाने की अपील की।

दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था।

मल्लिका दुआ ने लिखा, ‘‘मेरे पिता जी आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर है। उनका स्वास्थ्य अप्रैल से तेजी से खराब हो रहा था। वह अपने जीवन की किरण खो जाने के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने असाधारण जीवन जिया है और हमें भी ऐसा ही जीवन दिया है। वह किसी तकलीफ के हकदार नहीं हैं। वह बहुत प्रिय और श्रद्धेय हैं। मैं आप सबसे यह प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।’’

जैसे ही उनके बीमार होने की खबर फैली, वैसे ही अफवाहें फैल गईं कि उनका निधन हो गया और कुछ लोगों ने शोक संदेश भी पोस्ट किए। इसके बाद उनकी बेटी ने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी से अनुरोध है कि मेरे पिता के निधन के बारे में अफवाहें न फैलाएं। वह आईसीयू में हैं। अभी भी लड़ रहे हैं। नतीजा कुछ भी हो। उन्हें अपनी गरिमा में बने रहने दें।’’

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘कृपया विश्वास न करें/गलत सूचना न फैलाएं। मैं उनके संबंध में सभी आधिकारिक समाचार और अपडेट जारी करूंगी।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर