लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार ऊषा श्रीवास्तव का निधन

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:59 IST

Open in App

नई दिल्ली, 16 जनवरी हिंदी समाचार पत्र पायनियर के दिल्ली संस्करण की स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार ऊषा श्रीवास्तव का शनिवार को को निधन हो गया

पिछले ढाई माह से बीमार चल रहीं ऊषा श्रीवास्तव का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पायनियर में उनके सहयोगी रहे प्रदीप तिवारी ने बताया कि ऊषा श्रीवास्तव (59) जिगर की बीमारी से जूझ रही थीं और पिछले वर्ष 26 दिसंबर को गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में उनका जिगर प्रतिरोपण हुआ था।

तिवारी ने बताया कि हालत में सुधार नहीं होने पर पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

तिवारी ने बताया कि ऊषा श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार रविवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर सुबह 10.30 बजे होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई राजनेताओं और पत्रकारों ने ऊषा श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह