लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 मई वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का शनिवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

उनकी बहन संध्या जैन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जैन को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

संध्या जैन ने ट्वीट किया, " कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आज शाम हमने अपने भाई सुनील जैन को खो दिया। एम्स के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोरोना रूपी राक्षस बहुत शक्तिशाली निकला। तीर्थंकर उनकी आगे की यात्रा को मार्ग दिखाएं। इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, " सुनील जैन, आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मैं आपके शानदार लेखों और विविध मामलों पर स्पष्ट और व्यावहारिक विचार की कमी महसूस करूंगा। आपके निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है। आपके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयंका ने भी जैन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

तीन मई को एम्स में भर्ती होने के बाद सुनील जैन ने आखिरी बार ट्वीट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल