लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन , राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: May 8, 2021 01:27 IST

Open in App

नोएडा, सात मई वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा था और कुछ दिन पहले ही उनका प्लाज्मा पद्धति से इलाज किया गया था, लेकिन शुक्रवार तड़के उनकी तबीयत अचानक खराब हुई।

शेष नारायण सिंह (70) ने कई अखबारों में बतौर संपादक काम किया था और कई समाचार पत्रों में अब भी स्तंभ लेखन करते थे।

ग्रेटर नोएडा के निवासी सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनका जाना हिन्दी पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

राष्ट्रपति भवन ने रामनाथ कोविंद के हवाले से कहा, ‘‘ सुलझे विचारों, स्पष्ट अभिव्यक्ति और आत्मीय व्यवहार के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।’’

कोविंद ने कहा, ‘‘ उनका जाना हिन्दी पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके शोकाकुल परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वह हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भी वरिष्ठ पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रेस जगत के उनके साथियों ने भी उन्हें याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे