लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार ने राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर वरिष्ठ पत्रकार अनंत बागाईतकर ने राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने कहा कि कोविड​​​​-19 के कारण, संसद परिसर में मीडियाकर्मियों का प्रवेश 2020 की शुरुआत से प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा, "जब सभी तरह के प्रतिबंध या तो वापस ले लिए गए हैं या बड़े पैमाने पर ढील दी गई है, तो मीडिया को अभी भी संसद कवर करने में प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जो भारत के लोगों का सर्वोच्च- उच्चतम प्रतिनिधि निकाय है।"

मराठी दैनिक 'सकाल' के ब्यूरो प्रमुख बागाईतकर ने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद, मीडियाकर्मियों को संसद में सामान्य पूर्व-कोविड पहुंच की उम्मीद थी जो एक "वैध और उचित मांग" थी।

उन्होंने कहा, "लेकिन मांग को स्वीकार नहीं किया गया और हमें अब मीडिया में यह आभास हो गया है कि निकट भविष्य में संसद तक सामान्य पहुंच संभव नहीं है।" उन्होंने कहा कि उन्हें "समिति में सेवा करने का कोई सार्थक उद्देश्य" नहीं दिखता।

राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संसद भवन परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर राज्यसभा के सभापति या राज्यसभा सचिवालय की कोई भूमिका नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि मीडिया संगठनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत प्रेस दीर्घा पास जारी किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos