लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार जिमुता मंगराज की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 जून वरिष्ठ पत्रकार जिमुता मंगराज की खुर्दा जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मंगराज 63 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनकी पत्नी का निधन 2013 में हो गया था।

पुलिस ने बताया कि हादसा जनला में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार रात करीब आठ बजे हुआ, जब मंगराज खुर्दा कस्बे के पास सारापारी गांव में अपनी मां की दवाएं उनके पास पहुंचा कर मोटरसाइकिल से भुवनेश्वर लौट रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । उनके नीचे गिरते ही उस वाहन ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंगराज अपने विश्लेषणात्मक लेखन और स्तंभों के लिए प्रसिद्ध थे। वह उड़िया भाषा के कई समाचार पत्रों के लिए बतौर ‘फ्रीलांसर’ काम करते थे। मंगराज ने ‘बीजू बीजू बीजू’ सहित कई किताबें भी लिखीं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई अन्य लोगों ने मंगराज के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित