वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:40 IST2021-09-09T23:40:25+5:302021-09-09T23:40:25+5:30

Senior journalist Avnish Tyagi becomes BJP's state spokesperson | वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने

लखनऊ, नौ सितंबर करीब तीन दशकों तक मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और राजधानी लखनऊ में सक्रिय पत्रकारिता के बाद वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया और भाजपा ने बृहस्पतिवार को उन्हें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार देर शाम जारी बयान के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अवनीश त्यागी को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है और इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्ट भी घोषित किये गए हैं।

बयान के अनुसार, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने ओम प्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, संजीव मिश्रा, डा. कौशल मिश्रा, अमृता, प्रशान्त कुमार उमराव, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, दीपक बघेल, दीपक सोनकर, कृष्णमोहन पाण्डेय एवं एस एन सिंह को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior journalist Avnish Tyagi becomes BJP's state spokesperson

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे