लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:22 IST

Open in App

रायपुर, दो दिसंबर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी समाचार पत्र ‘देशबंधु’ के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे।

ललित सुरजन के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बताया कि आज देर शाम दिल्ली के धर्मशीला नारायणा अस्पताल में सुरजन का निधन हो गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुरजन कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली में थे। सोमवार को अचानक मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) होने के बाद उन्हें धर्मशीला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज शाम उनका निधन हो गया।

सुरजन हिंदी समाचार पत्र ‘देशबंधु’ के प्रधान संपादक थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है।

राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर कहा, "वरिष्ठ पत्रकार व देशबंधु पत्र के प्रधान सम्पादक श्री ललित सुरजन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री सुरजन जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें। "

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा, "ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के खिलाफ देशबंधु के माध्यम से जो लो मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया। "

उन्होंने कहा, " पूरी जिंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो