जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा, मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला NDA विधायक दल तय करेगा, सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना होगी जल्दबाजी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2026 18:01 IST2026-03-13T18:01:00+5:302026-03-13T18:01:00+5:30

श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनका होगा, तो इस पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि यह सब बड़े स्तर पर तय होगा।

Senior JD(U) leader and Minister Shravan Kumar revealed that the NDA legislative party will decide on the name of the Chief Minister, adding that making any public statement at this stage would be premature | जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा, मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला NDA विधायक दल तय करेगा, सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना होगी जल्दबाजी

जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा, मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला NDA विधायक दल तय करेगा, सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना होगी जल्दबाजी

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारियों के बीच नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने साफ कहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला गठबंधन स्तर पर होगा। साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बड़े स्तर पर लिया जाएगा और गठबंधन में शामिल सभी दल मिलकर तय करेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि अभी इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सही समय आने पर ही इस पर अंतिम निर्णय होगा।

श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनका होगा, तो इस पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि यह सब बड़े स्तर पर तय होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिसने ऐसा बयान दिया है, उसी से पूछा जाना चाहिए कि उन्हें कैसे पता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर भी पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका नेता आगे बढ़े और मुख्यमंत्री बने। इसलिए ऐसी मांगें उठना राजनीति में स्वाभाविक है। 

आने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे विकास और तरक्की को देखते हुए विधायक सही फैसला करेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि विधायक चाहे किसी भी दल के हों, वे विकास के मुद्दे पर मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के उम्मीदवार की हार होगी और एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। श्रवण कुमार ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर हाल ही में एनडीए विधायकों की बैठक हुई थी। इस बैठक में चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की गई। 

उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रहा है। उधर, बिहार के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी की आ रही शिकायतों के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। जो लोग कालाबाजारी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Senior JD(U) leader and Minister Shravan Kumar revealed that the NDA legislative party will decide on the name of the Chief Minister, adding that making any public statement at this stage would be premature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे