लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल हरियाणा के पुलिस प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 अगस्त भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।

रविवार को जारी आदेश के अनुसार, ‘‘संघ लोक सेवा आयोग से मिले पैनल की सिफारिश के आधार पर हरियाणा के राज्यपाल को प्रशांत कुमार अग्रवाल को राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने से दो साल का होगा।’’

उक्त नियुक्ति का आदेश हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) राजीव अरोड़ा ने जारी किया।

यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी सूची में से तीन नामों... 1988 बैच के अग्रवाल, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के रमेश चन्द्र मिश्रा को पैनल में शामिल किया था।

फिलहाल सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक अग्रवाल तीनों अधिकारियों में वरिष्ठ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू