लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र मोहपात्रा ओड़िशा के नये मुख्य सचिव होंगे

By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:50 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 दिसंबर ओड़िशा सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र मोहपात्रा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अधिकारी मोहपात्रा फिलहाल राज्य के विकास आयुक्त हैं । वह असित कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मोहपात्रा साथ ही मुख्य विकास आयुक्त का भी प्रभार संभालेंगे।

पश्चिमी ओड़िशा के बोलांगीर जिले के निवासी त्रिपाठी अब पश्चिमी ओड़िशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के नये अध्यक्ष होंगे। वह डब्ल्यूओडीसी के अहम पद पर आसीन होने वाले पहले गैर राजनीतिक शख्स होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इसके अलावा त्रिपाठी क्षेत्रीय विकास पर्यटन, कृषि-कारोबार और उद्योग विषय पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार भी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे