वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र महापात्रा ओड़िशा के नये मुख्य सचिव होंगे

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:50 IST2020-12-25T18:50:18+5:302020-12-25T18:50:18+5:30

Senior IAS officer Sureshchandra Mahapatra will be the new Chief Secretary of Odisha | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र महापात्रा ओड़िशा के नये मुख्य सचिव होंगे

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र महापात्रा ओड़िशा के नये मुख्य सचिव होंगे

(नाम में सुधार के साथ)

भुवनेश्वर, 25 दिसंबर ओड़िशा सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेशचंद्र महापात्रा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अधिकारी महापात्रा फिलहाल राज्य के विकास आयुक्त हैं । वह असित कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार महापात्रा साथ ही मुख्य विकास आयुक्त का भी प्रभार संभालेंगे।

पश्चिमी ओड़िशा के बोलांगीर जिले के निवासी त्रिपाठी अब पश्चिमी ओड़िशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के नये अध्यक्ष होंगे। वह डब्ल्यूओडीसी के अहम पद पर आसीन होने वाले पहले गैर राजनीतिक शख्स होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इसके अलावा त्रिपाठी क्षेत्रीय विकास पर्यटन, कृषि-कारोबार और उद्योग विषय पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार भी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior IAS officer Sureshchandra Mahapatra will be the new Chief Secretary of Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे