लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय के बुधवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मुख्य सचिव के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति’’ के लिए मिश्रा को उनके कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है।

फिलहाल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। तिवारी फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।

कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश में 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज जोशी को मिश्रा की जगह आवास और शहरी कार्य मंत्रालय का नया सचिव बनाये जाने की घोषणा की थी। जोशी को मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार मिश्रा के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर जोशी आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह