लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को बुधवार को उनके मूल कैडर वापस भेज दिया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। मिश्रा की सेवानिवृत्ति से महज दो दिन पहले एक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

कार्मिक मंत्रालय ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मिश्रा को उनके मूल कैडर में भेजा जा रहा है। मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मुख्य सचिव के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति’’ के लिए मिश्रा को उनके कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है।

फिलहाल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। तिवारी फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।

मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय में की जा रही है जब राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है जो अगले साल मार्च में संभावित हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश में 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज जोशी को मिश्रा की जगह आवास और शहरी कार्य मंत्रालय का नया सचिव बनाये जाने की घोषणा की थी। जोशी को मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार मिश्रा के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर जोशी आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?