लाइव न्यूज़ :

गुजरात आरएसएस के वरिष्ठ नेता का 83 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 जून गुजरात से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता अमृत कड़ीवाला का यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कोविड-19 से ठीक होने के बाद उपजी शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे। आरएसएस के एक नेता ने यह जानकारी दी।

कड़ीवाला ने लंबे समय तक गुजरात प्रांत के संघचालक के रूप में काम किया था। आरएसएस नेता ने बताया कि अस्पताल में शाम चार बजे के लगभग उनका निधन हो गया। कड़ीवाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती में ट्वीट किया, “गुजरात प्रांत के आरएसएस नेता श्री अमृतभाई कड़ीवाला के निधन से दुख हुआ। उनके सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।”

कड़ीवाला का जन्म पांच दिसंबर 1938 को हुआ था और वह वर्तमान सरसंघचालक मोहन भागवत के दिवंगत पिता मधुकर राव भागवत के समय से आरएसएस के स्वयंसेवक थे। आरएसएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “उन्होंने कर्णावती (अहमदाबाद) के कार्यवाह के रूप में काम किया और इसके बाद वह अध्यक्ष बने, फिर गुजरात के कार्यवाह बने और लंबे समय तक गुजरात के संघचालक के रूप में सेवा दी।”

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्य भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने भी कड़ीवाला को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos