गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सांघवी का निधन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:29 IST2021-05-29T22:29:14+5:302021-05-29T22:29:14+5:30

Senior Gujarat Congress leader Arvind Sanghvi passes away | गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सांघवी का निधन

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सांघवी का निधन

अहमदाबाद, 29 मई कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं गुजरात के पूर्व वित्त और शिक्षा मंत्री अरविंद सांघवी का शनिवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने अहमदाबाद में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

कांग्रेस पार्टी ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि एक मंत्री के रूप में लिए गए फैसलों के लिए सांघवी को हमेशा याद किया जाएगा।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सांघवी एक समर्पित कार्यकर्ता थे, जो हमेशा जन कल्याण और गुजरात की प्रगति एवं उन्नति के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior Gujarat Congress leader Arvind Sanghvi passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे