लाइव न्यूज़ :

माकपा के वरिष्ठ नेता शाम प्रसाद केसर का निधन

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:38 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता शाम प्रसाद केसर का रविवार को यहां जम्मू के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवार ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे।

माकपा नेता के बड़े बेटे संघर्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मेरे पिता को मंगलवार को उच्च रक्तचाप की तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें श्री माता वैष्णो देवी नारायणा (अति-विशिष्टता) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आज (रविवार को) अंतिम सांस ली।”

माकपा की राज्य समिति के सदस्य और क्षेत्रीय सचिव जम्मू के रूप में कार्य करने वाले केसर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

माकपा के नेता एम वाई तारीगामी ने केसर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

तारीगामी ने कहा कि केसर जीवन भर मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरी दृढ़ता के साथ लड़ते रहे और जम्मू क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव तथा भाईचारे के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता का सभी सम्मान करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत