लाइव न्यूज़ :

भाकपा के वरिष्ठ नेता डी पांडियन का निधन

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:21 IST

Open in App

चेन्नई, 26 फरवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव डी पांडियन का यहां शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई।

पांडियन 88 वर्ष के थे।

वह लंबे समय से बीमार थे जिसके कारण उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन तथा अन्य नेताओं ने पांडियन को श्रद्धांजलि दी।

भाकपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के प्रदेश सचिव आर. मुथरासन ने कहा कि पांडियन अपने छह दशक लंबे राजनीतिक करियर में ट्रेड यूनियन के सक्रिय नेता रहे और उन्होंने रेलवे तथा पोर्ट यूनियन की गतिविधियों में भी भाग लिया।

उन्होंने 1989 और 1991 में उत्तरी मद्रास लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 1991 में श्रीपेरंबुदूर में हुए एक बम धमाके में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

मुथरासन ने कहा कि इसी धमाके में कई अन्य लोगों के साथ पांडियन भी घायल हुए थे।

पांडियन का अंतिम संस्कार शनिवार को मदुरै के उसिलमपट्टी में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?