लाइव न्यूज़ :

भाकपा के वरिष्ठ नेता सी ए कुरियन का निधन

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:51 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), 20 मार्च भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अनुभवी नेता सी ए कुरियन का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को मुन्नार में उनके आवास में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

ट्रेड यूनियन के नेता और केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुरियन (88) के परिवार में तीन बच्चे हैं।

भाकपा की ट्रेड यूनियन शाखा एआईटीयूसी के वरिष्ठ नेता कुरियन ने राज्य विधानसभा में तीन बार पीरमडे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के तौर पर 1960 में राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले कुरियन को बागान कामगारों के आंदोलन का नेतृत्व करने के सिलसिले में कई महीने जेल में रहना पड़ा।

कोट्टायम जिले में पुथुपल्ली के रहने वाले कुरियन ने बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा।

वह 1977,1980,1996 में हुए विधानसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। उन्होंने 1996 और 2001 के दौरान राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभाला।

कुरियन के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि दिवंगत नेता ने राज्य में बागान कामगारों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने इडुक्की जिले में रह रहे लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने में उनका योगदान याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा