लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हरीश रावत से संपर्क किया, मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बातचीत की जिन्होंने एक दिन पहले राज्य में पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

वरिष्ठ नेताओं ने रावत से उस समय संपर्क किया है जब एक दिन पहले बुधवार को उन्होने पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मन सब कुछ छोड़ने को कर रहा है ।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रावत से उनके इस रुख के कारणों के बारे में जानने का प्रयास किया और उनसे कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

सूत्रों का यह भी कहना है कि रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली कई बैठकों में शामिल होंगे और वह पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात कर सकते हैं।

रावत के करीबी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जिन विषयों को लेकर ‘आहत’ हैं उन पर पार्टी आलाकमान को ध्यान देना चाहिए क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए इन मुद्दों का समाधान जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मुद्दे का समाधान निकाले जाने की उम्मीद है।

उधर, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हरीश रावत की आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पहले असम। फिर पंजाब। अब उत्तराखंड....पूरी तरह खत्म करेंगे। कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गणेश गोडियाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता रावत की भावनाओं को साझा करते हैं लेकिन यह एक संगठनात्मक विषय है जिसका हल एक-दो दिनों में पार्टी आलाकमान के साथ परामर्श से किया जाएगा।

उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख रावत ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर कर खड़ा हो रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos