लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2021 14:17 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से विधायक भी रहीं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह अंतिम सांस लीं।

नई दिल्लीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह करीब 5.30 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

उन्हें कुछ दिनों पहले मालवीय नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन ईस्ट के सामुदायिक भवन में रखा गया है और शाम करीब 4.30 बजे में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।’’

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी, जिन्हें हम प्यार से मम्मी संबोधित करते थे, आज हमारे बीच नहीं रही। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे। विनम्र श्रद्धांजलि!’’

उल्लेखनीय है कि ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहने के साथ ही मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से विधायक भी रहीं। वह लंबे समय तक नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं। ताजदार के पुत्र फरहाद सूरी कांग्रेस के नेता हैं और एकीकृत निगम रहने के दौरान दिल्ली के महापौर भी रह चुके हैं।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो