लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीरन ने पार्टी की केरल इकाई में आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:52 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 27 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन ने सोमवार को केंद्रीय नेताओं से राज्य के नए नेतृत्व के "कामकाज की गलत शैली" को लेकर शिकायत की और आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग की। सुधीरन ने इससे पहले पार्टी में निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और प्रदेश इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया था।

सुधीरन ने यह मुद्दा तब उठाया जब एआईसीसी महासचिव (केरल प्रभारी) तारिक अनवर ने उन्हें मनाने के लिए यहां उनके आवास पर मुलाकात की। अनवर से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सुधीरन ने कहा कि वह अपने इस्तीफे पर कायम हैं और उन्होंने राज्य में संगठनात्मक मामलों से जुड़ी उनकी चिंताओं को दूर करने का एआईसीसी नेतृत्व से आग्रह किया।

सुधीरन ने कहा, ‘‘नए नेतृत्व ने बड़ी उम्मीद के साथ राज्य में कार्यभार संभाला। लेकिन चीजें उम्मीद के अनुरूप नहीं रहीं। नेतृत्व की गलत कार्यशैली और अन्य मुद्दे ... मुझे उम्मीद है कि एआईसीसी राज्य नेतृत्व द्वारा की गयी इन गलतियों को सुधारने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएगी, और मैंने यही अनुरोध किया है। मेरा अपना रुख बदलने का इरादा नहीं है। मैंने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।’’

अनवर ने कहा कि सुधीरन के साथ उनकी बातचीत बहुत उपयोगी रही और वह उनका काफी सम्मान करते हैं। अनवर ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने जो भी सुझाव दिए हैं, मैंने उसे बहुत गंभीरता से लिया है। भविष्य में मैं उन चीजों को सुधारने की कोशिश करूंगा।"

इससे पहले सुधीरन ने पीटीआई-भाषा से कहा था कि उन्होंने दो दिन पहले ही एआईसीसी से इस्तीफा दे दिया था, जब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दिया था।

एआईसीसी महासचिव (केरल प्रभारी) तारिक अनवर अभी केरल में ही हैं और उन्होंने कहा कि वह सुधीरन से बातचीत करेंगे। अनवर ने पहले कहा था कि पार्टी सभी वरिष्ठ नेता को संगठन से जुड़े मामलों में शामिल करना चाहती है, लेकिन ‘‘हम उन्हें बाध्य नहीं कर सकते।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रविवार को सुधीरन से मुलाकात की थी। सुधीरन ने केरल में संगठन के संबंध में कुछ शिकायतें की थीं और उन्हें मनाने के राज्य कांग्रेस नेतृत्व के प्रयासों के तहत सतीशन ने उनसे मुलाकात की थी।

सुधीरन से मुलाकात करने के बाद सतीशन ने कहा था कि उन्हें मनाना मुश्किल है और उन्होंने राज्य में वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से त्रुटियों को भी स्वीकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!