लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमेन मित्रा के बेटे ने पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:58 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत सोमेन मित्रा के बेटे रोहन मित्रा ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के साथ मतभेदों के चलते बुधवार को पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया।

चौधरी को लिखे पत्र में, मित्रा ने कहा कि वह उनके नेतृत्व में “काम करने के लिए प्रेरित नहीं” हैं, इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “शुरुआत से मेरे प्रति आपका दृष्टिकोण निराश करने वाला रहा है। आपके करीबी गुट द्वारा मेरे पिता और अन्य नेताओं के खिलाफ पूर्व में इस्तेमाल की गई भाषा बंगाल में पार्टी इकाई को नुकसान पहुंचाने वाली रही है।”

उन्होंने कहा, “दो मई के नतीजों के बाद भी, मुझे उम्मीद थी कि आप आवश्यक कदम उठाएंगे और सुधार करेंगे जो राज्य के लोगों को संदेश देगा कि बंगाल कांग्रेस विपक्ष में जगह पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ेगी। अफसोस, ऐसा भी नहीं हुआ।”

इस इस्तीफे ने एक बार फिर गुटों में बंटी प्रदेश कांग्रेस के भीतरी कलह को उजागर किया है, जो वाम मोर्चे और आईएसएफ के साथ हाथ मिलाने के बाद विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

मित्रा ने कहा कि पार्टी का राज्य में जबर्दस्त पतन हुआ है और इसके फिर से उठ खड़े होने के कोई संकेत नहीं हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा, “आपके लहज़े में बदलाव और टीएमसी सरकार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के प्रति भाव इस बात का प्रमाण हैं।”

चौधरी से तत्काल इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है। रोहन की मां शिखा मित्रा का नाम भाजपा ने राज्य चुनावों के लिए चौरिंघी सीट से घोषित किया था, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनसे मुलाकात की थी।

उस वक्त उन्होंने कहा था कि नाम की घोषणा से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं किया गया और वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी, जिससे मजबूरन भाजपा को अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!