लाइव न्यूज़ :

एनसीपी में शामिल होने के ऑफर पर शशि थरूर ने दिया जवाब, पार्टी छोड़ने वाली बात को लेकर कांग्रेस नेता ने कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 19:40 IST

केरल के अध्यक्ष पीसी चाको ने सोमवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर को एनसीपी में शामिल होने का दिया ऑफर था जिसके बदले शशि थरूर ने दिया जवाब दिया है और कहा है कि वे कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी में नहीं जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शशि थरूर को एनसीपी में शामिल होने का ऑफर मिलने की खबर सामने आई है। इस ऑफर को लेकर थरूर ने भी जवाब दिया है। वहीं अगर बात करें पार्टी के नेताओं कि तो उन लोगों ने कांग्रेस नेता पर गुटबाजी का आरोप लगाया था।

कोच्चि:कांग्रेस सांसद शशि थरूर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला है। यह ऑफर सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केरल अध्यक्ष पीसी चाको ने दिया है। ऐसे में पीसी चाको द्वारा दिए गए इस ऑफर पर कांग्रेस नेता का जवाब भी आया है। 

शशि थरूर ने बयान जारी कर यह साफ कर दिया है कि वह एनसीपी में शामिल हो रहे है कि नहीं। ऐसे में कुछ कांग्रेस नेताओं का यह दावा है कि थरूर 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

पीसी चाको को दिया कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जवाब 

चाको के इस बयान के बाद शशि थरूर ने पुष्टी की कि वह एनसीपी नहीं जा रहे हैं, शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा "अगर मैं वहां जा रहा हूं तो मेरा स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं। मेरी इस बारे में पीसी चाको के साथ कोई बात नहीं हुई है।

इससे पहले कन्नूर जिले में पत्रकारों से बात करते हुए चाको ने कहा कि "अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं, तो हम उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के सांसद बने रहेंगे भले ही कांग्रेस पार्टी उन्हें अस्वीकार कर दे। मुझे नहीं पता कि कांग्रेस थरूर को क्यों नजरअंदाज कर रही है।"

पार्टी नेताओं ने लगाया था गुटबाजी का आरोप

बता दें शशि थरूर कुछ दिन पहले ही केरल दौरे पर थे। जहां उन्होंने मलप्पुरम में कांग्रेस गठबंधन की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि पार्टी में थरूर अपना नया गुट खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि सांसद शशि थरूर 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि माकपा के नेतृत्व वाले शासन को खत्म किया जा सके। हालांकि थरूर ने इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की थी और कहा था कि मुझसे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि राज्य कांग्रेस के अंदर उन्हें कोई भी ग्रुप बनाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव