कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस की हालत में सुधार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:03 IST2021-07-31T18:03:22+5:302021-07-31T18:03:22+5:30

Senior Congress leader Oscar Fernandes' condition improves | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस की हालत में सुधार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस की हालत में सुधार

मंगलुरु, 31 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य आस्कर फर्नांडीस के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मस्तिष्क से थक्का हटाने के लिए सर्जरी के बाद एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात फर्नांडीस (80) की सर्जरी की गयी और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। पिछले सप्ताह अपने आवास पर योगाभ्यास करते समय गिर जाने के कारण मस्तिष्क में चोट आने के बाद फर्नांडीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में ऑस्कर फर्नांडीस का हालचाल जाना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior Congress leader Oscar Fernandes' condition improves

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे