लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू भूमि सौदे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 6, 2019 03:52 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एच के पाटिल ने 3,667 एकड़ भूमि जेएसडब्ल्यू स्टील को बेचने के कर्नाटक मंत्रिमंडल के फैसले का विरोध किया है।

Open in App

बेंगलुरू, पांच जून: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एच के पाटिल ने 3,667 एकड़ भूमि जेएसडब्ल्यू स्टील को बेचने के कर्नाटक मंत्रिमंडल के फैसले का विरोध किया है। यहीं नहीं, कांग्रेस नेता और उद्योग मंत्री के जे जॉर्ज पर भी निशाना साधा है। पाटिल ने इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को इस संबंध में पत्र लिखा था। पाटिल ने आरोप लगाया है कि जॉर्ज ने जेएसडब्ल्यू पर सार्वजनिक कंपनी मैसूर मिनरल्स लिमिटेड (एमएमएल) के ' बकाये ' के बारे में ' तथ्यों को छिपाया ' है।

उन्होंने दावा किया कि जेएसडब्ल्यू पर एमएमएल का ब्याज सहित 2,000 करोड़ रुपये का बकाया है और भूमि को पट्टेदार के पक्ष में फ्रीहोल्ड करते हुए इसे ' नजरअंदाज ' किया गया है। पाटिल ने पत्र में लिखा , " सरकार का यह फैसला कंपनी को लाभ पहुंचाने का संदेह पैदा करता है।" उन्होंने यह पत्र ट्विटर पर भी साझा किया है। जॉर्ज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जेएसडब्ल्यू पर कोई बकाया नहीं है। इसी के बाद पाटिल की टिप्पणी आई है।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जेएसडब्ल्यू को " सस्ती " दर पर भूमि आवंटित करने का निर्णय सरकार ने अपनी झोली " भरने " और राज्य में सत्ता गंवाने के डर से लिया है। मंत्रिमंडल ने 27 मई को 3,667 एकड़ भूमि को फ्री होल्ड करने का फैसला किया था। बेल्लारी जिले के विजयनगर में स्थित इस जमीन को 2005-06 में जेएसडब्ल्यू को पट्टा सह बिक्री पर दिया गया था।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे