लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर पांच बार निगम पार्षद रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

दिल्ली में अगले साल होने वाले निगम चुनाव से पहले मुकेश गोयल का आप में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गोयल के साथ, दो बार के पूर्व पार्षद परमा भाई सोलंकी सहित कांग्रेस के लगभग एक दर्जन पदाधिकारी भी यहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आप ने एक बयान में नगर निगम चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया।

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा, ''यह बहुत खुशी का अवसर है कि हमारा आप परिवार और अधिक विस्तार कर रहा है। अपने समर्थकों के साथ हमसे जुड़ रहे गोयल जी, कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं।''

सिसोदिया ने अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि विकास एक प्रवृत्ति को इंगित करता है, जहां कांग्रेस के नेता, जो लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, आप में शामिल हो रहे हैं, ये नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों और कार्यों से प्रभावित हैं।

इस अवसर पर मुकेश गोयल ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल के विकास के मॉडल की चर्चा आज न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में हो रही है। मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं और आप में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं लोगों के हित में काम करने वाली पार्टी का विरोध करना सही नहीं मानता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल