लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम सत्यनारायण राव का निधन

By भाषा | Updated: April 27, 2021 13:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एम सत्यनारायण राव का मंगलवार को निधन हो गया।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राव पिछले कुछ समय से बीमार थे और सरकारी निम्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने तड़के पौने तीन बजे अंतिम सांस ली।

राव के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं।

एमएसआर के नाम से चर्चित मेनेनी सत्यनारायण राव (88) का जन्म करीमनगर जिले के वेदिरा गांव में हुआ था। उन्होंने 1969 से 1971 तक तेलंगाना आंदोलन में हिस्सा लिया।

तीन बार सांसद रहे राव अविभाजित आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। वाई एस राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में वह मंत्री रहे थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने एक बयान में कहा, ‘‘तेलंगाना के समर्थक के तौर पर, संयुक्त राज्य में सांसद, मंत्री और सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष के तौर पर एमएसआर ने एक विशेष शैली दिखाई और राजनीति में उन्हें ईमानदार व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था।’’

मुख्यमंत्री ने सत्यनारायण राव के परिवार के सदस्यों से अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को एमएसआर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने के लिए इंजताम करने को कहा है।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और नलगोंडा के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी, तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बी संजय कुमार समेत अन्य नेताओं ने एमएसआर के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos