लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश ने एम्स से छुटटी ली

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:36 IST

Open in App

ऋषिकेश, 15 मार्च ह्रदय संबंधी परेशानियों के चलते एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुईं उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हदयेश ने सोमवार को अस्पताल से छुटटी ले ली ।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि ह्रदयेश ने दोपहर बाद चिकित्सीय परामर्श के विरुद्ध अस्पताल से छुट्टी ले ली है।

उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार देर रात ह्रदय रोग के लक्षणों के साथ भर्ती किया गया था और रोग के निदान के लिए उनके सीटी व एमआरआई सहित अन्य जांच भी की गयी ।

थपलियाल ने बताया कि अनियमित धड़कनों की शिकायत के बाद कल रात उन्हें निगरानी में रखा गया था ।

रविवार को पौडी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में कांग्रेस ने मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुददों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली थी और इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गयी थी।

कुछ देर के लिए उन्हें देवप्रयाग के एक अस्पताल में रखे जाने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे