आखिर क्यों कांग्रेस से दूर और एआईएमआईएम के पास आ रहे मुसलमान?, दलवई ने कहा-जब भाजपा और आरएसएस नेताओं ने निशाना बनाया, तब साथ देती नहीं..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 20:14 IST2026-01-27T20:13:07+5:302026-01-27T20:14:17+5:30

मुंबई महापौर का पद समान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर दलवई ने कहा, ‘‘ आएसएस ब्राह्मणवादी है। सनातन धर्म का समर्थन करना ब्राह्मणवाद है। यहां तक ​​कि ब्राह्मण भी ब्राह्मणवाद के खिलाफ बोलते हैं। भाजपा की राजनीति ब्राह्मणवादी है और इसीलिए वह एक ब्राह्मण महिला को महापौर बनाना चाहती है।’’

Senior congress leader Hussain Dalwai said Why Muslims moving away Congress towards AIMIM when BJP RSS leaders targeted them they not support them | आखिर क्यों कांग्रेस से दूर और एआईएमआईएम के पास आ रहे मुसलमान?, दलवई ने कहा-जब भाजपा और आरएसएस नेताओं ने निशाना बनाया, तब साथ देती नहीं..

file photo

Highlightsआरएसएस के नेताओं ने मुसलमानों को निशाना बनाया, तब कांग्रेस मुसलमानों का साथ देती नहीं दिखाई दी।मुसलमानों को नज़रअंदाज़ कर रही है और इसीलिए मुसलमान भी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं।कांग्रेस की झोली में आ सकती थीं, जो 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका में सिर्फ़ 24 सीट ही जीत पाई।

मुंबईः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भारतीय जनता पार्टी की ‘‘बी टीम’’ करार दिया और महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी की सफलता का कारण कांग्रेस का मुसलमानों के साथ मज़बूती से खड़े न होना बताया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य दलवई ने कहा कि एआईएमआईएम को इसलिए अच्छी खासी संख्या में वोट मिले, क्योंकि जब भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने मुसलमानों को निशाना बनाया, तब कांग्रेस मुसलमानों का साथ देती नहीं दिखाई दी।

दलवई ने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस की गलती है। पार्टी मुसलमानों को नज़रअंदाज़ कर रही है और इसीलिए मुसलमान भी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुंबई में एआईएमआईएम ने जो आठ सीट जीती हैं, वे कांग्रेस की झोली में आ सकती थीं, जो 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका में सिर्फ़ 24 सीट ही जीत पाई।

उन्होंने कहा कि जब मुसलमानों के साथ अन्याय होता है, तो कांग्रेस को उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, और समुदाय सुरक्षा की आस में एआईएमआईएम का रुख कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ़ धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ ही सुरक्षित हैं।"

मुंबई महापौर का पद समान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में दलवई ने कहा, ‘‘ आएसएस ब्राह्मणवादी है। सनातन धर्म का समर्थन करना ब्राह्मणवाद है। यहां तक ​​कि ब्राह्मण भी ब्राह्मणवाद के खिलाफ बोलते हैं। भाजपा की राजनीति ब्राह्मणवादी है और इसीलिए वह एक ब्राह्मण महिला को महापौर बनाना चाहती है।’’

Web Title: Senior congress leader Hussain Dalwai said Why Muslims moving away Congress towards AIMIM when BJP RSS leaders targeted them they not support them

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे