महाराष्ट्र में कोविड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

By भाषा | Updated: April 28, 2021 13:25 IST2021-04-28T13:07:58+5:302021-04-28T13:25:05+5:30

एकनाथ गायकवाड पूर्व में सांसद रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं। उन्होंने बुधवार सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली।

Senior Congress leader Eknath Gaikwad dies of Kovid-19 infection | महाराष्ट्र में कोविड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का निधन (फोटो-एएनआई)

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार सुबह निधन81 वर्षीय एकनाथ गायकवाड कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने इस बारे में बताया।

वह 81 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं। शहर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड को ‘‘पिता तुल्य और मार्गदर्शक’’ बताते हुए कहा, ‘‘गायकवाड का निधन बेहद दुखद है।’’

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में मंगलवार को ही कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई। राज्य में अभी तक वायरस के कारण 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior Congress leader Eknath Gaikwad dies of Kovid-19 infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे