लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम मनमोहन की अगुवाई में अविलंब बुलाई जाए सीडब्ल्यूसी की बैठक, जरूरी निर्णय हों: कर्ण सिंह

By भाषा | Updated: July 8, 2019 19:06 IST

हो सके तो यह बैठक मनमोहन सिंह की अगुवाई में हो। इन निर्णयों में नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अस्थायी अध्यक्ष के चयन का निर्णय भी शामिल होगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मेरी राय में अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष बनाए जाएं जिन्हें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम का उत्तरदायित्व दिया जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फैसले में जितनी देरी होगी उतना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के हौसले पस्त होंगे।गौरतलब है कि गांधी ने पिछले दिनों अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने सोमवार को कहा कि जल्द से जल्द कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर निर्णय किए जाएं व हो सके तो यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में बुलाई जाए।

कर्ण सिंह ने एक बयान में यह भी कहा कि 25 मई को गांधी के इस्तीफे की पेशकश करने के बाद पार्टी में जो ‘‘असमंजस’’ की स्थिति पैदा हुई उससे वह ‘‘क्षुब्ध’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि बिना देर किए कार्य समिति की बैठक बुलाई जाए और आवश्यक निर्णय किए जाएं।

हो सके तो यह बैठक मनमोहन सिंह की अगुवाई में हो। इन निर्णयों में नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अस्थायी अध्यक्ष के चयन का निर्णय भी शामिल होगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मेरी राय में अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष बनाए जाएं जिन्हें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम का उत्तरदायित्व दिया जाए।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फैसले में जितनी देरी होगी उतना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के हौसले पस्त होंगे। बहुत देर होने से पहले जरूरी फैसले कर लिए जाएं। गौरतलब है कि गांधी ने पिछले दिनों अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद से अब तक सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल