लाइव न्यूज़ :

आज दिल्ली पहुंचेंगे पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा से मुलाकात की संभावना, क्या भाजपा में शामिल होंगे!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2021 13:48 IST

नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तीखे सत्ता संघर्ष के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह "अपमानित" महसूस कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को "राष्ट्र-विरोधी" तथा "खतरनाक" करार दिया था। अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।अमरिंदर सिंह दोपहर में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह दोपहर में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है। अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद सिद्धू को इस साल की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

सिंह-शाह-नड्डा की प्रस्तावित बैठक ने पंजाब कांग्रेस के नेता के आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होने की अटकलों को तेज कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। 

यह भी सामने आया है कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से इंकार करते हैं तो केंद्रीय नेतृत्व कैप्टन अमरिंदर सिंह की मदद कर सकता है। सिंह को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए राजी किया जाएगा। हालाँकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाब कांग्रेसअमित शाहजेपी नड्डानरेंद्र मोदीBJPनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों