लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सी. एम. उदासी का निधन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ जून भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सी. एम. उदासी का मंगलवार को यहां के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। यह जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी।

वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और बेटा शिवकुमार उदासी हैं। शिवकुमार हावेरी-गडाग क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हंगल में किया जाएगा। हावेरी जिले के इस विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक थे।

उदासी 1983 में हंगल से निर्दलीय विधायक चुने गए और छह बार इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

वह 1985 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हंगल से जीते और फिर 1994 में जनता दल के टिकट पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

साल 1999 में जब जनता दल का विघटन हो गया तो पहले वह जद (यू) में शामिल हुए और फिर भाजपा में शामिल हो गए।

उदासी ने 2004 और 2008 के चुनावों में भाजपा के टिकट से जीत दर्ज की। बी. एस. येदियुरप्पा ने जब भाजपा छोड़कर केजेपी का गठन किया तो वह उनके साथ चले गए लेकिन 2013 के चुनावों में हार गए।

इसके बाद येदियुरप्पा के साथ ही वह भाजपा में लौट आए और 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।

उदासी जद (एस)- भाजपा गठबंधन की सरकार में 2006 में ग्रामीण विकास मंत्री रहे और फिर 2008 में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे।

राज्य सरकार ने उदासी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos