लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को उनके 61वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिये बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

प्रधाानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके (नड्डा) पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसे लेकर उनकी व्यापक स्तर पर प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नड्डा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश व पार्टी की सेवा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपका समर्पण और आपकी दृढ़ता देश और जनता के कल्याण के लिए काम करने को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाई को छू रही है।

उन्होंने भाजपा प्रमुख के सदैव स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश और दल के विकास में नड्डा का अप्रतिम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।’’

मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी ट्वीट कर नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के तौर पर राजनीति में कदम रखा था और इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए।

नड्डा बाद में हिमाचल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। वह 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे।

वर्ष 2019 के लोसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद अमित शाह को केंद्र सरकार में गृह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई और नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां