लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता दत्ताजी चिरणदास का निधन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता दत्ताजी चिरणदास का बुधवार तड़के यहां एसवीपी अस्पताल में निधन हो गया।

दत्ताजी चिरणदास के बेटे सुनील ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के लक्षण सामने आने के दो दिनों के अंदर उनके पिता का देहांत हो गया। उनका अहमदाबाद नगर निकाय के एसवीपी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा था।

दत्ताजी चिरणदास के देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता , मार्गदर्शक और प्रदेश इकाई के पूर्व महासचिव दत्ताजी चिरणदासजी के निधन से बहुत दुखी हूं। उनका राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान हम सभी को प्रेरित करता रहेगा । ’’

वैसे दत्ताजी कई सालों से पार्टी या राजनीति में सक्रिय नहीं थे। वह 1995-96 में सुरेश मेहता सरकार में गुजरात औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष थे।

सुनील ने कहा, ‘‘ उन्हें सोमवार को ज्वर और खांसी हुयी जिसके बाद हमने उनकी कोरोना वायरस जांच करायी। वह घर पर ही थे और परिणाम का इंतजार था। उनकी स्थिति स्थिर थी। लेकिन, उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर मंगलवार रात को हम उन्हें एसवीपी अस्पताल ले गये । ’’

उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी मृत्यु के उपरांत जांच रिपोर्ट आयी और पता चला कि वह संक्रमित हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?