लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेताओं ने की राज्यपाल धनखड़ की तारीफ, कहा- वह मिलनसा और लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:21 IST

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य और राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान ने राज्यपाल की तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तारीफ करते हुए उन्हें एक “मिलनसार” और “लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले” नेता करार दिया। कांग्रेसी नेताओं ने कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक आधार पर प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख को निशाना बनाए जाने की भी आलोचना की।

पश्चिम बंगालकांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तारीफ करते हुए उन्हें एक “मिलनसार” और “लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले” नेता करार दिया। कांग्रेसी नेताओं ने कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक आधार पर प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख को निशाना बनाए जाने की भी आलोचना की।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य और राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान ने राज्यपाल की तारीफ की। भट्टाचार्य ने धनखड़ को “एक मिलनसार व्यक्ति” करार दिया और जिस तरीके से कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक आधार पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है उसकी आलोचना की।

किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का जिक्र न करते हुए उन्होंने कहा कि धनखड़ को उचित सम्मान, समर्थन और हर तरह से सहयोग मिलना चाहिए। मन्नान ने भी धनखड़ की तारीफ करते हुए कहा कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव में उनका सामना कभी ऐसे व्यक्ति से नहीं हुआ जो न सिर्फ राज्य का संवैधानिक प्रमुख है बल्कि लोगों का प्रतिनिधि भी है।

धनखड़ के साथ शनिवार शाम डलहौजी में काली पूजा के उद्घाटन के दौरान मौजूद भट्टाचार्य ने कहा, “वह (राज्यपाल) एक मिलनसार व्यक्ति हैं। उनके दरवाजे हमेशा सभी के लिये खुले रहते हैं। यह बेहद दुखद है कि कुछ लोग हैं जो राजनीतिक पक्ष ले रहे हैं और राज्यपाल के साथ ऐसा (आलोचना) कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं ।”

भट्टाचार्य ने कहा, “मैं यह नहीं चाहता। राज्यपाल हम सबसे ऊपर हैं। संविधान के मुताबिक वह राज्य में सर्वोपरि व्यक्ति हैं। उन्हें उचित सम्मान, समर्थन और सभी तरह का सहयोग मिलना चाहिए।” 

 

टॅग्स :कांग्रेसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों