लाइव न्यूज़ :

सीनियर ने दो स्कूली छात्रों पर किया चाकू से हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 26, 2021 23:37 IST

Open in App

भोपाल, 26 अक्टूबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित स्कूल के एक सीनियर छात्र ने विवाद को लेकर मंगलवार को दसवीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया।

हबीबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डी. एस. प्रजापति ने कहा, ‘‘11नंबर बस स्टॉप के पास स्थित सेंट जोसेफ को-एड स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों पर मंगलवार दोपहर को उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित छात्रों की आयु करीब 15-16 साल है।

प्रजापति ने बताया कि स्कूल से निकलने के बाद दोनों छात्र बस स्टॉप के पास खड़े थे तभी आरोपी और उसके दो दोस्त आए और दोनों छात्रों को गाली दी और उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने एक छात्र के कंधे पर चाकू से हमला किया और जब दूसरा उसे बचाने आया तो आरोपी ने दूसरे छात्र को भी गर्दन और पीठ पर चाकू मार दिया।

उन्होंने कहा कि हमले का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने 11वीं के छात्र और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ भादवि की धारा 324 (खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाने) में मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू