भरतपुर में खनिज विभाग का वरिष्ठ सहायक 21 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:33 IST2021-06-29T14:33:10+5:302021-06-29T14:33:10+5:30

Senior Assistant of Mineral Department in Bharatpur arrested taking bribe of 21 thousand rupees | भरतपुर में खनिज विभाग का वरिष्ठ सहायक 21 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर में खनिज विभाग का वरिष्ठ सहायक 21 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 29 जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को भरतपुर में खनिज विभाग के वरिष्ठ सहायक को 21 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि खनिज अभियन्ता कार्यालय, रूपवास के वरिष्ठ सहायक लखन सिंह को परिवादी से 21 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी ने शिकायत की थी कि सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित होने पर सरकार से मिलने वाली 3 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करवाने की एवज में आरोपी लखन सिंह द्वारा 15 प्रतिशत कमीशन के रूप में 45 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

टीम ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को आरोपी वरिष्ठ सहायक लखन सिंह को परिवादी से 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी की शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 9 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिये जा चुके थे।

आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior Assistant of Mineral Department in Bharatpur arrested taking bribe of 21 thousand rupees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे