लाइव न्यूज़ :

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जनादेश का उल्लंघन करने में भाजपा की मदद कर रहें:महबूबा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:59 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ फरवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के अध्यक्ष पदों के निर्वाचन में जनादेश का उल्लंघन करने में भाजपा की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिये गये एक नारे का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वाजपेयी जी ने इंसानियत, कश्मीरीयत और जम्हूरियत का विचार दिया था। हालिया डीडीसी अध्यक्ष पदों के चुनाव नतीजों से अचंभित नहीं हूं। डीडीसी सदस्यों को खरीदने और डराने-धमकाने के लिए दो महीने का वक्त दिया गया। ’’

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को अगस्त 2019 में रद्द कर ‘‘इंसानियत और कश्मीरीयत’’ की पहले ही हत्या कर चुकी है तथा अब डीडीसी चुनाव नतीजों को प्रभावित कर उसने लोकतंत्र की ‘‘ताबूत में आखिरी कील’’ ठोंक दी है।

गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस ने भाजपा और पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी नीत जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी पर डीडीसी चुनावों में सत्ता हथियाने के लिए अवैध तरीकों का सहारा लेकर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, महबूबा की यह टिप्पणी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos