लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 नवंबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं।

अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी कर तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी, जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी)में जुटी हुई है। यह चुनाव एक दिसंबर को होगा।

विजयशांति ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के साथ शुरू किया था और बाद में टीआरएस में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह तेलंगाना राज्य के गठन से पहले 2014 में कांग्रेस में आ गई थीं।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह कांग्रेस में उनके साथ किए जा रहे सलूक से खुश नहीं हैं। वह जल्द दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

जीएचएमसी चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कहा कि विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल होंगी तथा और कई अन्य भी पार्टी में शामिल होने की कतार में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे