लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा की जांच के लिये सांसदों का दल भेजा जाए : विहिप

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने बुधवार को मांग की कि केंद्र सरकार को सांसदों का एक जांच दल बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए जो बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की पूर्ण जांच करे और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ।

विहिप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार को बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा के विषय को सख्ती से उठाना चाहिए और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार पर इस बात के लिए दबाव डालना चाहिए कि वहां हिंदुओं का दमन नहीं होने दें।

विहिप के बयान में संयुक्त महामंत्री डा. सुरेन्द्र जैन के हवाले से कहा गया है कि ‘‘केंद्र सरकार को सांसदों का एक जांच दल बांग्लादेश में भेजना चाहिए जो बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की पूर्ण जांच करके उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें ।’’

डा. जैन ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विहिप के आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह बात कही ।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले सीमा को पार गए गए हैं और भारत सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्ण निष्पक्षता के साथ सभी नागरिकों के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार जितनी मजबूती से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को उठाती है, उतनी मजबूती से बांग्लादेश में होने वाले ऐसे ही मामलों में नहीं खड़ी होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह