लाइव न्यूज़ :

सैलजा और हुड्डा ने अभय चौटाला पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर लोगों पर उपचुनाव थोपा है।

सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सैलजा ने चौटाला पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इनेलो के नेता ने किसानों के मुद्दे पर विपक्ष के हाथ मजबूत करने की बजाय आसान रास्ता चुना।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की ओर से (मार्च में) अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले अभय चौटाला ने विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया। बेहतर होता कि वह अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद इस्तीफा देते और विपक्ष के हाथ मजबूत करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभय ने कहा था कि कृषि कानून निरस्त होने तक वह विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे। कानून अभी निरस्त नहीं हुए और आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभय फिर से निर्वाचित होना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया