लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:25 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त यहां पश्चिमी उपनगर कांदिवली में अपनी पारिवारिक समस्याओं के लिए मदद मांगने गई एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को 45 वर्षीय प्रणव शुक्ला उर्फ प्रणवानंद महाराज को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी बाबा ने कांदिवली के रघुलीला मॉल स्थित अपने कार्यालय में महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और वसई तथा पड़ोसी ठाणे जिले में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा कि शुक्ला ने अनुष्ठान करने के लिए महिला से कुछ पैसे भी लिए और जब उसने उसकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उसकी अनदेखी करनी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग