हत्या में शामिल होने के आरोप में स्वयंभू संत और पुत्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 00:46 IST2021-09-03T00:46:53+5:302021-09-03T00:46:53+5:30

Self-styled godman and son arrested for being involved in murder | हत्या में शामिल होने के आरोप में स्वयंभू संत और पुत्र गिरफ्तार

हत्या में शामिल होने के आरोप में स्वयंभू संत और पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने यहां एक स्वयंभू संत और उसके बेटे को हत्या के एक मामले में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक (सेंट्रल रेंज) नरसिंह भोल ने कहा कि स्वयंभू धर्मगुरु मानस दास को छह अगस्त को बेगुलिया इलाके के एक आदिवासी सत्यव्रत नाइक की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दास घटनास्थल पर मौजूद नहीं था लेकिन पुलिस का दावा है कि अपराध में दास के संलिप्त होने के सबूत हैं। नरसिंह भोल ने कहा कि दास के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनहोंने कहा कि इन धाराओं में 302 (हत्या) भी शामिल है और इस मामले में पहले ही छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनाबाबाद संगठन के प्रमुख मानस दास और उसके बेटे मनोरंजन को शहर के शहीद नगर इलाके स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम को बताया कि दोनों घर पर नहीं हैं, लेकिन पुलिस पीछे के गेट से परिसर में घुस गई और दोनों को पकड़ लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Self-styled godman and son arrested for being involved in murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Narsingh Bhol