लाइव न्यूज़ :

चुन-चुन कर आम लोगों को मारना शांति भंग करने की पाकिस्तानी साजिश् : जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:53 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने मंगलवार को कहा कि घाटी में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाकर की जा रही निर्दोष नागरिकों की हत्या केन्द्र शासित प्रदेश में शांति भंग करने की पाकिस्तानी साजिश है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी मुसलमानों और इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है।

श्रीनगर के उपनगरीय इलाके बोहरी कदल में सोमवार की शाम हुई सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान की हत्या की निंदा करते हुए रैना ने कहा कि कायर पाकिस्तानियों ने अपने परिवार के लिए रोटी कमाने निकले एक निर्दोष व्यक्ति का खून बहाकर पाप किया है।

रैना ने कहा, ‘‘आम लोगों की हत्या पाकिस्तान की हताशा को दिखाती है, जो कश्मीरी मुसलमानों का हत्यारा और इस्लाम का दुश्मन है। पाकिस्तानी आतंकवादी हमारी पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सेना के सफल आतंकवाद-विरोधी अभियानों से परेशान हैं और इसलिए वे अंधेरे में निहत्थे आम लोगों की हत्या कर रहे हैं ताकि घाटी की शांति भंग हो जाए।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पिछले 30 साल में हजारों निर्दोषों की हत्या की है लेकिन ‘‘हमारे सुरक्षा बल उन्हें उनके समर्थकों और उनके प्रति हमदर्दी रखने वालों के साथ खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

रैना ने बताया कि ईश्वर भी उन्हें उनके पाप के लिए माफ नहीं करेगा।

इस बीच शिव सेना डोगरा फ्रंट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घाटी में आम लोगों की हत्या के विरोध में रानी पार्क में प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह