लाइव न्यूज़ :

सैनिकों, हथियारों की बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करेगी अरुणाचल में सेला सुरंग : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:54 IST

Open in App

(मानस प्रतिम भूइयां)

नूरानांग (अरुणाचल प्रदेश), 21 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश के नूरानांग में बन रही और पूरे साल तवांग को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण सेला सुरंग के खुलते ही सैनिकों और हथियारों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

करीब 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस सुरंग के बनने से चीन और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा तक सैनिकों और हथियारों को जल्दी और आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

परियोजना निदेशक कर्नल परीक्षित मेहरा ने बताया कि बालीपारा-चारद्वार-तवांग (बीसीटी) रोड पर 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह 13,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की सबसे लंबी दो लेन की सुरंग होगी।

सुरंग का निर्माण नूरानांग इलाके में हो रहा है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में कड़ाके की सर्दियों के दौरान यहां भारी बर्फबारी होती है जिसके कारण सैनिकों और हथियारों की आवाजाही प्रभावित होती है।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के कारण सैनिकों और हथियारों की तेज/सुगम आवाजाही की जरूरत पर फिर से ध्यान गया है।

अरुणाचल प्रदेश में 317 किलोमीटर लंबे बीसीटी रोड पर सुरंग का निर्माण कार्य तय समय से पहले अगले साल जून तक पूरा होने की संभावना है। काम पूरा होने का निर्धारित लक्ष्य अगस्त, 2022 का है।

कर्नल मेहरा ने बताया कि नूरानांग में बन रही 1.55 किलोमीटर लंबी सुरंग तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों के बीच की यात्रा दूरी को छह किलोमीटर और यात्रा समय को कम से कम एक घंटा कम कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो