लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 22 लाख रुपये मूल्य के बिना तराशे गए हीरे जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:17 IST

Open in App

रायपुर, तीन फरवरी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कथित तौर पर अवैध रूप से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के बिना तराशे गए हीरों की तस्करी करने के आरोप में 62 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से हीरे के 221 टुकड़े बरामद किए गए।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरविंद प्रधान नामक आरोपी को छुरा पुलिस थानांतर्गत मोंगरा गांव के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महासमुंद जिले के पिथोरा का रहने वाला है।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आरोपी ने पायलीखंड क्षेत्र से अवैध रूप से हीरे खरीदे होंगे और उन्हें बेचने की योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग