लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में ट्रांजिट परमिट के बिना पश्चिम बंगाल जाने वाली कोयले से लदी मालगाड़ी जब्त

By भाषा | Updated: December 15, 2020 00:29 IST

Open in App

पाकुड़,14 दिसम्बर झारखंड के पाकुड़ में वन विभाग ने सोमवार शाम झारखंड वनोपज (अधिवहन का विनियमन) नियमावली 2020 के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग दो हजार मीट्रिक टन कोयला लेकर पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम (डब्लूबीपीडीसी) के विद्युत उत्पाद संयन्त्र जाने को तैयार 59 डिब्बे की एक मालगाड़ी को जब्त कर लिया और डब्लूबीपीडीसी के एक कोयला साइट प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

पाकुड़ के फॉरेस्टर रेंजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पाकुड़ के कार्यवाहक मंडल वन अधिकारी के निर्देश पर उन्होंने सोमवार की शाम कार्रवाई करते हुए पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे साइडिंग पर कोयला लाद कर पश्चिम बंगाल जाने के लिए तैयार खड़ी 59 डिब्बे की मालगाड़ी को इंजन समेत जब्त कर लिया और वहां मौजूद पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम के साइट इंचार्ज रामविलास हंसदा को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि झारखंड में इस वर्ष तीन जुलाई को अधिसूचित एवं पहली अक्तूबर से लागू नयी झारखंड वनोपज (अधिवहन का विनियमन) नियमावली 2020 के तहत कोयले को भी वनोपज माना गया है और बिना डीएफओ के परमिट के उसका एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है और यदि कोयले का स्थानांतरण करना होता है तो नयी नियमावली के तहत 57 रुपये प्रति टन का शुल्क अदाकर वन विभाग से इसके लिए परमिट लेना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम और रेलवे के उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका था लेकिन इसके बावजूद बिना परमिट के कोयले की ढुलाई करने पर आज की कार्रवाई की गयी।

सिंह ने बताया कि जब्त मालगाड़ी को उसके गार्ड को इस शर्त के साथ सुपुर्द किया गया है कि वह मालगाड़ी को बिना सूचना और परमिट वहां से स्थानांतरित नहीं करेगा। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार साइट इंचार्ज रामविलास हंसदा को भी सशर्त जमानत दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?