लाइव न्यूज़ :

सीमा पहवा की फिल्म ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ एक जनवरी को होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:45 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर दिग्गज अभिनेत्री सीमा पहवा के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म “रामप्रसाद की तेरहवीं” एक जनवरी को रिलीज होगी। फिल्मनिर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो स्टू़डियो और दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था।

“बरेली की बर्फी”, “शुभ मंगल सावधान” और “बाला” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर पहवा ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी फिल्म 2021 की पहली रिलीज होगी।

पहवा ने अपने बयान में कहा,“फिल्म की कहानी मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। जब मेरे पिताजी का देहांत हुआ था तब मेरा पूरा परिवार एक हो गया था। और तब से ही यह कहानी मेरे दिमाग में थी।”

उन्होंने कहा,‘‘मैं शुक्रगुजार हूं कि जियो स्टूडियो और दृश्यम फिल्म्स ने मेरे विचारों पर भरोसा किया। अब यह फिल्म दर्शकों के हवाले है।”

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, परमब्रत चटर्जी, विनय पाठक, विक्रांत मैसी और मनोज पहवा नजर आएंगे। 

‘‘रामप्रसाद की तेरहवीं’’ का प्रीमियर 2019 में जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा